मतलौडा। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को खंड के गांव भालसी व मतलौडा में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 20 एकड़ क्षेत्र में फैली तीन अवैध कॉलोनियों और एक डाई हाउस को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। पूरा तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिला नगर योजनाकार सुमित मलिक ने आमजन से आह्वान किया कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद