इसराना में पोषण माह में जागरूकता रैली निकालते हुए महिलाएं। संवाद
इसराना। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र पर ईसीसीई कार्यक्रम में बच्चों को कहानी सुनाई और कठपुतली का खेल दिखाया। यह कार्यक्रम पोषण माह अभियान के अंतर्गत किया गया। महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाल पोषण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन ने किया। कार्यक्रम में विभाग की तरफ से आई सुपरवाइजर मोहिनी व संजना ने महिलाओं को पोषण आहार के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना चाहिए। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई करानी चाहिए। इस मौक पर संगीता, सुषमा, कुसुम, सरला, मीना व सावित्री मौजूद रही। संवाद