फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदर्शनी में छात्रों ने कबाड़ से बनाए घरेलू उत्पाद

Thu, 25 Sep 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वस्तुएं। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आईबी कॉलेज में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन बायोलॉजिकल एसोसिएशन, केमिकल एसोसिएशन, ईको क्लब और पर्यावरण अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। विद्यार्थियों ने पुराने अखबार, बोतलें, टायर, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ का उपयोग कर सजावटी वस्तुएं, पेन स्टैंड, लैंप शेड, टेबल शोपीस तथा अन्य घरेलू सामान तैयार किए। प्रदर्शनी में छात्रों की सृजनात्मकता और नवाचार को दर्शकों ने सराहा। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि ऐसी गतिविधियां रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करती हैं। इस मौके पर इको क्लब की संयोजक डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. अंजलि गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। इसके साथ ही काॅलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कविता प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें वर्षा प्रथम, देव व अभिषेक द्वितीय, संध्या व साक्षी तृतीय स्थान पर रही। सांची को सांत्वना पुरस्कार मिला।

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वस्तुएं। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें