फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के लिए भटक रहीं महिलाएं

Fri, 26 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



पानीपत। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले की महिलाओं के आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी पहली किस्त न मिलने से महिलाओ में भारी निराशा देखने को मिल रही है। योजना में आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर आवेदन करने वाली महिलाएं अब विभाग के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं। महिलाओं के आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी खाते में राशि नहीं पहुंची है।



महिलाएं आए दिन विभागीय कार्यालय पहुंच रही हैं ताकि जल्द से जल्द किस्त जारी होने की जानकारी मिल सके। मुखीजा कॉलोनी की सरिता ने बताया कि अधिकारियों की ओर से सिर्फ थोड़ा इंतजार करें, प्रक्रिया जारी है जैसा जवाब ही मिल रहा है। लेकिन आवेदन स्वीकृत होने के एक महीने बाद भी जब किस्त नहीं आई। समालखा की पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और पोर्टल पर उनका आवेदन स्वीकृत भी दिख रहा है। पहली किस्त कब मिलेगी, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

आवेदन स्वीकृत होने के बाद किस्त जारी करने की प्रक्रिया तकनीकी रूप से कई चरणों से गुजरती है। कुछ मामलों में आधार सत्यापन, बैंक खाता लिंकिंग या पोर्टल अपडेट में देरी हो जाती है, जिस कारण किस्त नहीं पहुंच पाती। विभाग लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूर किया जा रहा है।

डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें