फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को पहली किस्त का इंतजार

Sat, 13 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले की महिलाओं के आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी पहली किस्त न मिलने से महिलाओं में भारी निराशा देखने को मिल रही है। योजना में आर्थिक सहायता की उम्मीद लेकर आवेदन करने वाली महिलाएं अब विभाग के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं। महिलाओं के आवेदन स्वीकृत फिर भी खाते में एक रुपये तक नहीं आया।
विज्ञापन

महिलाएं आए दिन विभागीय कार्यालय पहुंच रही हैं ताकि जल्द से जल्द किस्त जारी होने की जानकारी मिल सके। मुखीजा कॉलोनी की सरिता ने बताया कि अधिकारियों की ओर से सिर्फ थोड़ा इंतजार करें, प्रक्रिया जारी है जैसा जवाब ही मिल रहा है। लेकिन आवेदन स्वीकृत होने के एक महीने बाद भी जब किस्त नहीं आई। समालखा की पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और पोर्टल पर उनका आवेदन स्वीकृत भी दिख रहा है। लेकिन पहली किस्त कब मिलेगी, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही।

आवेदन स्वीकृत होने के बाद किस्त जारी करने की प्रक्रिया तकनीकी रूप से कई चरणों से गुजरती है। कुछ मामलों में आधार सत्यापन, बैंक खाता लिंकिंग या पोर्टल अपडेट में देरी हो जाती है, जिस कारण किस्त नहीं पहुंच पाती। विभाग लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर जांच रहा है और जल्द ही पात्र महिलाओं को राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. सोमपाल, जिला प्रबंधक, क्रीड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें