फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिटी बस में महिला का हंगामा, इज्जत बचाने के लिए कूदकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिटी बस में एक महिला ने शहर थाने के बाहर जीटी रोड पर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला बस में सवार एक युवक पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए उसे अपशब्द कहे। युवक इज्जत बचाने के लिए बस से कूदकर भाग निकला। परिचालक संदीप ने हंगामे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पूछताछ की तो सवारियों ने महिला को ही गलत बताया। महिला चांदी का मंगलसूत्र और चूड़ियां टूटने का हर्जाना मांगने लगी तो परिचालक ने अपनी जेब से तीन सौ रुपये दिए। महिला रुपये मिलते ही बच्चों सहित वहां से रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन

परिचालक संदीप ने बताया कि बुधवार सुबह 11.10 बजे नया बस स्टैंड सिवाह से बस लेकर टोल प्लाजा के लिए चला था। एक महिला दो बच्चों के साथ बस में सवार हुई। महिला सीट पर अपने साथ बैठे एक युवक को तंग करने लगी। युवक ने विरोध किया तो महिला गालीगलौज पर उतर आई। तैश में युवक ने महिला के मुंह पर कई तमाचे जड़ दिए। उसने बस रुकवाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। वीडियो बनाने लगे तो युवक बस से उतर कर चला गया। महिला बस में बैठकर सरेआम रुपये मांगने लगी। हर्जाना लिए बिना बस से नीचे उतरने से इंकार कर दिया। पुलिसकर्मी भी महिला को चुपचाप देखते रहे। लगभग आधा घंटा हंगामा होने के कारण बस खड़ी रही तो सवारियां उतर कर दूसरे वाहनों में सवार होने लगीं। शहर थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि घटना के बारे में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
ऑटो चालक सावेज ने बताया कि उक्त महिला लोगों से रुपये ऐंठने के लिए गलत आरोप लगा देती है। बच्चों को हमेशा साथ रखती है। यह पहले भी कई लोगों से इसी तरह रुपये ऐंठ चुकी है। एक दिन उसके ऑटो में भी इसी तरह हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें