फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबरपुर रेलवे क्वार्टर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sat, 11 Mar 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर स्थित रेलवे क्वार्टर में मध्य प्रदेश के दमोह जिला की एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्राथमिक दृष्टता में महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वह यहां ठेकेदार के पास काम करती थी और खाली क्वार्टर में रहती थी। महिला का पति भी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। इसी तरह 11 दिन पहले हरिसिंह कॉलोनी में एक महिला का शव मिला था। उसकी हत्या कर शव बेड में कपड़ों के नीचे दबा दिया गया था। पुलिस इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पुलिस के अनुसार निजामपुर निवासी राजेंद्र चहल रेलवे में सिविल वर्क का ठेकेदार है। ठेकेदार के पास लेबर के रूप में मध्यप्रदेश के दमोह जिला के गांव मौथ निवासी अजय और उसकी पत्नी बैजंती बाई काम करते थे। वह बाबरपुर में रेलवे के खाली क्वार्टर में रहते थे। ठेकेदार ने बताया कि वह डेढ़ महीने पहले गांव से लौटे थे। बुधवार को फाग के चलते उनको आखिरी बार देखा था। उसको शुक्रवार को लेबर से कुछ काम कराना था। वह दोपहर करीब तीन बजे अजय को बुलाने के लिए क्वार्टर पर गया। क्वार्टर में बियंती बाई जमीन पर मृत पड़ी थी। अजय मौके से फरार था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

फाग के दिन शाम चार बजे देखा
शव मिलने के बाद पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों ने सुबह से शाम तक फाग खेला था। वे एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। उनको शाम चार बजे तक देखा था। इसके बाद उनको नहीं देखा।
वर्जन :
बाबरपुर के रेलवे क्वार्टर में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-रामनिवास सिंह, प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें