फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन बोले-हत्या की गई

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद मेफरीन के परिजन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के भारत नगर स्थित मकान के कमरे में मंगलवार सुबह सात बजे मेफरीन (29) का शव फंदे से लटका मिला है। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाते हुए नागरिक अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है मेफरीन के पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। ऐसे में मेफरीन को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी मेहरुनिशा ने बताया कि उनकी छोटी बहन मेफरीन का निकाह 11 साल पहले भारत नगर पानीपत के फरमान के साथ हुआ था। उनके पांच बच्चे हैं।
फरमान का किसी अन्य युवती के साथ संबंध हैं। जिस कारण मेफरीन को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई थी। ईद के दिन भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। बाद में फरमान ने माफी मांग ली थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे उन्हें सूचना मिली कि मेफरीन ने फंदा लगा लिया है। इसके तुरंत बाद वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। कमरे में मेफरीन का शव फंदे पर लटका मिला। उसके दोनों हाथ भी जमीन पर लगे हुए थे। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। परिजनों ने थाने में शिकायत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें