फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

समालखा। गांव बुड़शाम की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने और उसे और उसके बच्चे को घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में ज्योति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में मनीष निवासी गांव कमालपुर इंद्री के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है और नशा कर उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसे लड़की हुई, जिसके बाद से तो ससुराल वालों ने और परेशान करना शुरू कर दिया। उसका पति, सास, जेठ-जेठानी, बहनोई उसके साथ मारपीट करते व धमकी देते। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने उसे तथा उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें