फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बबैल की महिला की मौत संदिग्ध ब्लैक फंगस से मौत , आंकड़ा तीन पहुंचा , नए तीन मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बबैल निवासी 55 साल की महिला की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वजह ब्लैक फंगस की आशंका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसके साथ ही पहले हुई दो मौतों का कारण भी ब्लैक फंगस को नहीं बताया है। फिलहाल विभाग महिला की मौत की मेडिकल हिस्ट्री जांच रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अब ब्लैक फंगस की ओपीडी लगभग 40 पहुंच चुकी है। हर रोज जिले में ब्लैक फंगस के औसतन तीन केस मिलने की बात कही जा रही है। बुधवार को भी सिविल अस्पताल में ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध रोगी मिले। ये तीनों पहले कोरोना से ग्रस्त हो चुके हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद इन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पिछले 15 दिन में 45 रोगियों को रेफर किया जा चुका है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट में किसी को भी ब्लैक फंगस होने की पुष्टि नहीं की गई है। इन रोगियों में से सात लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 38 का अब भी वहां इलाज चल रहा है।
- निजी अस्पतालों से अब तक तीन रोगियों की मिली डिटेल
स्वास्थ्य विभाग के बार-बार अपील करने के बाद भी निजी अस्पताल ब्लैक फंगस के रोगियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे रहे हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग को तीन रोगियों की ही डिटेल मिली है। इनमें से दो मरीजों को विभाग ने कंफर्म किया है। चर्चा ये भी है कि निजी अस्पतालों में ब्लैक फंगस से ग्रस्त 30 से अधिक रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जो भी रोगी मिल रहे हैं, उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।अब तक विभाग के पास महिला की मौत की जानकारी नहीं है। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें