फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला से की छेड़छाड़ मकान मालिक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इसकी शिकायत मकान मालिक को की।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मकान मालिक आरोपी के घर शिकायत लेकर गया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक पर हमला कर दिया। हमले में मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में सब्जी खरीदने गई थी। उसे रास्ते में बलजीत नगर निवासी फिरोज मिला।
विज्ञापन

फिरोज ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ व गाली गलौज की। उसने इसकी शिकायत अपने मकान मालिक सुमन से की। सुमन आरोपी फिरोज के घर उसकी शिकायत करने गया था। फिरोज ने अपने दोस्तों को बुलाकर सुमन पर हमला कर दिया।
इस हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वह उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें