फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें परिजनों की शिकायत पर अलग अलग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जैन मोहल्ला से शादी के नौ साल बाद एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पति दीपक ने बताया कि करीब नौ साल पहले उसकी शादी सिंपल के साथ हुई थी। 27 नवंबर को उसकी पत्नी घर पर ही थी। जो अचानक लापता हो गई। तीन दिन तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चल पाया है। पति ने पुलिस से लापता पत्नी को ढूंढ़ निकालने की गुहार लगाई है।

थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को अनीता कुमारी वासी जाटल रोड गैस गोदाम वाली गली भगत काॅलोनी ने बताया कि उसकी छोटी बहन रंजना पिछले कई माह से उसके पास रह रही थी। जो शुक्रवार सुबह छह बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। उसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाना पुलिस को मक्खन सिंह वासी 67 अग्रसेन कॉलोनी ने बताया कि उसका 25 वर्षीय पोता मनीपाल 26 नवंबर दोपहर करीब एक बजे दुकान से बिना बताए कहीं चला गया है। जो अब तक वापस नहीं आया। उन्होंने मनीपाल की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें