फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, आठ माह पहले जुड़वा बेटों को दिया था जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर सैनी कॉलोनी के पास मृत महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। प्रथम दृष्टया सेक्टर-18 निवासी महिला के ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या करने का मामला प्रतीत होता है। महिला ने आठ महीने पहले ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल इसकी लिखित शिकायत नहीं दी है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोहाना निवासी पिता रामफूल ने बताया कि उन्होंने बेटी पूनम की शादी वर्ष 2013 में सेक्टर 18 के राहुल के साथ की थी। शादी के बाद बच्चे न होने पर अक्सर पूनम के साथ मारपीट कर दहेज मांगते थे। अक्तूबर 2022 में दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। फरवरी 2023 में ससुरालियों ने फिर पूनम के साथ मारपीट की। महिला थाने की पुलिस से शिकायत पर पंचायत में माफी मांगने पर समझौता हो गया। मंगलवार को दामाद राहुल ने फोन कर बताया कि पूनम घर से कहीं चली गई है। देर रात बेटी की मौत की सूचना जीआरपी से मिली।
परिजनों ने बताया कि चार भाई-बहनों में पूनम करीब पांच साल की थी, तब उसकी मां की मौत हो गई थी। पिता ने अकेले ही दो बेटों व दो बेटियाें का पालन पोषण किया। पूनम को बीटेक, बीएड कराया। शादी के सात साल बाद बच्चे नहीं होने पर उनका आईवीएफ कराया। उसने 10 अक्तूबर 2022 को दो बेटों को जन्म दिया।
विज्ञापन

पिता रामफूल ने कहा कि पूनम की मौत का पता लगने के बाद भी दामाद राहुल या ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति अस्पताल में शव लेने नहीं आया। आरोप है कि एक माह से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा दामाद बुधवार को दिनभर गोहाना रोड बैंक में नौकरी करता रहा।
शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके पक्ष को सौंप दिया। परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं, लेकिन फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सूरत पाल, प्रभारी, थाना जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें