फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे का महिला ने किया अपहरण, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थानाक्षेत्र स्थित बत्रा कॉलोनी से एक चार साल के बच्चे का अपहरण हो गया। वारदात के वक्त बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था। जब बच्चा काफी देर तक नहीं मिला तो परिजनों एवं कॉलोनी के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने कॉलोनी में फैक्टरियों एवं दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक महिला बच्चे का हाथ पकड़कर जाते हुए दिखाई दी। मां की शिकायत पर महिला पर केस दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बत्रा कॉलोनी निवासी बच्चे नितिन की मां द्रौपदी गृहिणी और पिता सोनू श्रमिक हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नितिन चार साल का है। रविवार की सुबह 11 बजे नितिन गली में खेल रहा था। जबकि मां छोटे बच्चे की देखभाल कर रही थी। घर के बाहर गली में खेल रहा नितिन जब आधा घंटा तक वापस नहीं आया तो तलाश शुरू हो गई। कई घंटे बाद भी जब नितिन का पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला नितिन का हाथ पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दी।
संदीप ने बताया कि वह परिवार के साथ 20 दिन पहले ही बत्रा कॉलोनी में रहने आया था। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला पड़ोस में रहती थी, जिससे वह महिला को पहचानते नहीं थे। लोगों ने उसे कॉलोनी में आते-जाते देखा है।
विज्ञापन

कई बार महिला को यहां घूमते फिरते देखा गया है : एसएचओ
बच्चे की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। महिला के हुलिये को आसपास के पुलिस थानों में भी भेजा गया है। वह पड़ोस में ही रहने वाली बताई जा रही है। बच्चे की तलाश की जा रही है। आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, एसएचओ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें