फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, वाहन चालक पर प्राथमिकी

Thu, 18 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिन पहले गोहाना रोड पर एनएफएल रजवाहे के पास कार ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गोहाना रोड एनएफएल नाके के नजदीक सड़क हादसे में घायल महिला की आशा रानी (50) की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला का उपचार समालखा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को महिला की मौत होने की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दीवाना गांव के रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी आशा रानी सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल से पानीपत से दीवाना गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गोहाना रोड पर रोहतक बाइपास एनएफएल रजवाहे के पास पहुंचे तो पीछे से आए एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। उधर, हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को समालखा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल महिला की मौत की सूचना पर थाना मॉडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हुई है। कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक की तलाश करने के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें