पानीपत। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को एक आरोपी दीपक निवासी सिठाना को गिरफ्तार किया। आरोपी से एक कमानीदार चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चाकू 500 रुपये में खरीदा था। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम लोहा पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय पुल की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने दीपक को रोककर तलाशी ली। आरोपी से एक चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद