फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, सुबह कमरे में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के आजाद नगर में एक महिला सोनिया (32) ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति काम से वापस आए तो कमरे में पत्नी का शव लटका देखा। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों का कहना है कि तनाव के कारण फंदा लगाया है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला के पति संदीप ने बताया कि वह टूर एंड ट्रेवल एजेंसी की गाड़ी चलाता है। रविवार रात को वह काम पर गया था। उनकी पत्नी सोनिया घर पर अकेली थी। सुबह जब वह घर पर पहुंचा तो सोनिया का शव फंदे पर लटका मिला। उनका कहना है कि सोनिया काफी समय से तनाव में थी। जिस कारण यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें