फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल के बाथरूम में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के बाथरूम में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म सुबह 11:19 पर हुआ जब महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी और महिला बाथरूम में चली गई। इसके बाद अचानक से महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के परिजनों ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी। तुंरत प्रभाव से डॉक्टरों ने नवजात शिशु के साथ महिला को संभाल लिया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। जानकारी के अनुसार कारद गांव निवासी प्रवीण अपनी पत्नी स्मृति की डिलीवरी कराने के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आया था। स्मृति को प्रसव पीड़ा हो रही थी। तभी वह परिजनों के साथ बाथरूम में चली गई। यहीं उसने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे का जन्म के समय वजन करीब ढाई किलो का बताया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें