फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चींटियों को आटा डाल रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला मुख्य रेललाइन पर जिला सचिवालय के पीछे चींटियों को आटा डालने गई महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके साथ मिले मोबाइल के आधार पर जीआरपी ने शव का शिनाख्त की। जीआरपी ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हरिनगर निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उसके भाई सतीश सतीश टेलर है। उनकी पत्नी सोनिया (44) गृहिणी सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर चींटियों को आटा डालने गई थी। इसी वक्त करनाल की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे सोनिया की मौत हो गई। जीआरपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उनके पास जीआरपी के कर्मचारी ने कॉल कर इस हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें