शादीशुदा होने की छुपाई बात
मृतका पूजा की मां वेदो का आरोप है कि मिंटू पहले से ही शादीशुदा था। लेकिन उन्होंने यह बात छुपाकर उसकी दूसरी शादी करा दी थी। सोमवार सुबह को उसके पति के फोन से ही उनके पास कॉल आई और कॉल करने वाले ने बताया कि पूजा का शव फंदे पर लटका हुआ है।
फोन पर बात करते हुए रोने लगती थी पूजा
मृतका पूजा की मां ने बताया कि उसके चार बच्चे दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनमें सबसे छोटी पूजा ही थी। पूजा की शादी परिवार के लोगों ने धूमधाम से की थी। लेकिन, बेटी काफी समय से परेशान थी। कई बार वह फोन पर बात करते करते रोने लग जाती थी। लेकिन खुलकर कुछ नहीं बताती थी।
महिला का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संदीप कुमार, प्रभारी थाना चांदनीबाग।
ये भी पढ़ें: Haryana Accident: ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी ने मौके पर तोड़ा दम