फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेसीबी की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पालिका बाजार के पास गुरुद्वारा के सामने एक जेसीबी ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जेसीबी चालक यहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहसील कैंप के अशोक नगर निवासी जसवंत कुमार ने बताया कि उसका लाल बत्ती चौक पर पान भंडार है। रविवार दोपहर को वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह पालिका बाजार के पास गुरुद्वारा के सामने पहुंचा तो एक जेसीबी चालक तेज गति से जेसीबी चलाते हुए आया। एक महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें