फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। डाहर गांव में बीमारी से पीड़ित एक महिला ने सोमवार दोपहर दवाई के धोखे में दवा के पास रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने इलाज के लिए महिला को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उपचार के दौरान महिला की रविवार रात मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतका का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर दफा 174 की कार्रवाई की है। मृतका के बेटे संदीप वासी डाहर ने पुलिस को बताया कि उसकी मां संतोष 54 वर्षीय खांसी से परेशान थी। उसकी मां ने खांसी की दवा के पास रखा जहरीला पदार्थ दवा के धोखे में निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर जिसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें