पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर विकास नगर के पास दोपहर 12 बजे रेलवे लाइन पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना आसपास मौजूद लोगोंं ने जीआरपी को दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को ट्रैक से हटाकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि बुधवार को उन्हें विकास नगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेन की चपेट में आने से सिर क्षतिग्रस्त हो गया है। ब्यूरो