फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइबर ठगों ने डीसी ऑफिस कर्मचारी के खाते से 91 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। साइबर ठगों ने डीसी ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाते हुए उनके खाते से 91,462 रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले ड्राईफ्रूट खरीद का झांसा देकर 650 रुपये का भुगतान कराया और बाद में रिफंड के बहाने खाते की जानकारी हासिल कर ली।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें फेसबुक पर ‘श्रीराम ड्राई फ्रूट’ नाम से एक लिंक मिला, जहां ऑनलाइन ड्राईफ्रूट बेचे जा रहे थे। उन्होंने 2 जून को पेटीएम के जरिए 650 रुपये का भुगतान कर ऑर्डर किया। अगले दिन उन्हें कॉल आया कि ऑर्डर भेजा नहीं जा सकता, इसलिए पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके खाते में 1 रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया और उन्हें एक संदेश मिला कि 21 रुपये भेजने पर 22 रुपये वापस मिलेंगे। कर्मचारी ने 21 रुपये भेज दिए, जिसके बाद 22 रुपये उनके खाते में वापस आ गए। इसी दौरान ठगों ने विश्वास में लेकर उनसे एक कोड नंबर भी हासिल कर लिया।

इसके बाद 3 जून की रात 10:12 बजे से 10:18 बजे के बीच मात्र छह मिनट में चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से कुल 91,462 रुपये निकाल लिए गए।

इसराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि खाते की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें