फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


यूपी के जिला शामली के गांव बनेड़ा निवासी महिपाल ने बताया कि उसके छह बच्चे है, जिनमें दो बेटियां और चार बेटे है। उसकी सबसे छोटी बेटी बबीता उर्फ बेबी (26) थी। वह एक बेटा और एक बेटी की मां थी। बृहस्पतिवार सुबह बबीता के ससुर राजेंद्र ने उसे कॉल की और कहा कि आपकी लड़की ने कुछ कर लिया है। सूचना मिलने पर परिजन तुरंत गांव सिवाह पहुंचे। यहां पहुंचने पर देखा कि बबीता कमरे में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बारे में रिश्तेदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिपाल ने बताया कि उसका दामाद पिंटू पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। इसके बावजूद वह शराब पी रहा था। जिससे बेटी परेशान रहती थी। आत्महत्या किस वजह से की, इस बारे में अभी तक ठोस पता नहीं चल पाया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें