फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला ने नकली सोना और चांदी बेचकर चार सर्राफा व्यापारियों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर थाना क्षेत्र में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एक महिला ने इंसार बाजार में अलग-अलग चार सर्राफा व्यापारियों के साथ करीब चार लाख रुपये की ठगी की है। पुराने जेवर के बदले नए जेवर लेने और कुछ दुकान से जेवर के बदले नकदी ली। जब शाम को व्यापारियों ने जेवर की जांच कराई तो वह नकली निकले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर क्षेत्र की पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, एक महिला शुक्रवार को ढाई से तीन बजे सर्राफा बाजार में चार दुकानों सरस्वती ज्वैलर्स, परमहंस ज्वैलर्स, प्रिंस ज्वैलर्स और गोमती ज्वैलर्स पर पहुंची थी। परमहंस ज्वैलर्स के संचालक गोल्डी कपूर ने बताया कि उसके पास एक महिला दुकान पर आई थी। महिला ने पुराना सोना बेचने की बात कही। महिला ने होल मॉर्क वाले जेवर दिए जो देखने में बिल्कुल असली लग रहे थे। महिला ने उनके बदले नए जेवर मांगे। उन्होंने वजन कर महिला को नए जेवर दे दिए। करीब 50 हजार रुपये के जेवर लेकर वह दुकान से चली गई। इसके बाद वह प्रिंस ज्वैलर्स के पास पहुंची। यहां भी उसने चांदी बेचने की बात कही। सर्राफ पंकज कुमार ने बताया कि चांदी देखने में एकदम असली लग रही थी। वह खुद भी चांदी नहीं पहचान पाए। महिला चांदी लेकर पैसे ले गई। इसी प्रकरण से सरस्वती और गोमती ज्वैलर्स के यहां सभी महिला ने ठगी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब सभी सर्राफा व्यापारियों ने गहनों की जांच कराई तो गहने नकली निकले। इसके बाद तुरंत इस मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं। महिला के खिलाफ शहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पहचान बताने वाले को 21 हजार इनाम देने की घोषणा
महिला की पहचान के लिए सर्राफा व्यापारियों ने अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है। व्यापारी पंकज कुमार ने महिला की पहचान बताने वालों को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें