पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर 6,44,172 मतों से 36 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हो जाएगा। सुबह आठ बजे ईवीएम से मतों की गणना शुरू की जाएगी। इससे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी।
शुरुआत के एक घंटे में रुझान आना शुरू होने की उम्मीद है। इन बार मतदाताओं से भेद न मिलने पर कई प्रत्याशी अपने आकलन सटीक नहीं बैठा पा रहे हैं। इन सबके चलते चारों विधानसभा सीटों पर आमने-सामने और त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। ऐसे में हर किसी की धड़कन तेज हैं। मिठाई और फूल बाजार में एक दिन पहले ही रौनक आ गई है।
प्रत्याशियों के नजदीकियों ने संभावित जीत की उम्मीद के साथ कई-कई क्विंटल लड्डू और फूलों के ऑर्डर पहले ही कर दिए हैं। मिष्ठान भंडार संचालकों ने केसरिया और पीले रंग के लड्डू अधिक तैयार किए हैं। वहीं दिल्ली से फूलों का ऑर्डर किया गया है। पानीपत शहरी के लिए आर्य पीजी काॅलेज सभागार, पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
इसराना के लिए आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स हाल नंबर-1 व समालखा की स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स-2 में मतगणना निर्धारित की हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने य सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर सोमवार को फाइनल रिहर्सल की।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पानीपत ग्रामीण व पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में 15-15 काउंटिंग टेबल लगाई जाएंगी। इनमें एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी की होगी। दो अन्य टेबलों पर पोस्टल बैलेट की स्केनिंग के लिए लगेंगी। इसराना व समालखा विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग के लिए दो टैबल और जोड़ी गई है।
यहां 14-14 टेबल ईवीएम की और एक टेबल निर्वाचन अधिकारी की लराई जाएगी। चार-चार बैलेट पेपर स्केनिंग टेबल लगाई जाएंगी। जहां पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। मतगणना के प्रारंभ में पोस्ट बैलेट पेपर की मतगणना होगी। इसके बाद आठ बजे ईवीएम के माध्यम से मतों की गणना का कार्य प्रारंभ होगा।
सुबह सात बजे शुरू होगी गणना की प्रक्रिया ःउपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मतों की गणना की प्रक्रिया में सुबह सात बजे की जाएगी। मतगणना पर्यवेक्षक, ा