फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिवाजी स्टेडियम में रविवार को होगी वॉकथॉन, डीसी और एसपी होंगे मुख्यातिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 33
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अमर उजाला वॉकथॉन रविवार को मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में निकाली जाएगी। मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत होंगे। उनके साथ प्रशासनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी और शहर के मौजिज लोग मौजूद रहेंगे। वॉकथॉन रविवार सुबह साढ़े छह बजे शिवाजी स्टेडियम से शुरू की जाएगी। यह शिवाजी स्टेडियम से ईजी डे, आर्य समाज मॉडल टाउन, गुरुद्वारा मॉडल टाउन, लालटंकी मार्केट से सीधे चलकर शिवाजी स्टेडियम में संपन्न होगी। वॉकथॉन को लेकर मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जैसा कि आपको पता है कि 25 मई को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान है। लोकतंत्र में मतदान महापर्व माना गया है। प्रत्येक मतदाता को मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए। वे मतदान कर अपनी पसंद का सांसद और सरकार चुन सकते हैं। मतदाता जागरूकता को लेकर हर रोज कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमर उजाला मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में रविवार वॉकथॉन का आयोजन करेगा। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक भी की गई। जिसमें वॉकथॉन के रूट और अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। इस वाॅकथॉन में खुद को पंजीकृत करने के लिए दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें