फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर महिला और दो बेटों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चुलकाना की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसे तथा उसके बेटों को डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। शिकायत में महिला राजेश ने बताया कि रात को वह भोजन करके अपने परिवार के साथ घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव निवासी संदीप घर के पास आकर गाली गलौच करने लगा। गाली सुनकर वह गली में आई तो संदीप ने उस पर डंडे पर हमला किया। शोर सुनकर बेटे गौरव व रवि आए वहीं आरोपी के भाई सतीश और साहिल भी आ आए। उन्होंने उसके बेटों पर डंडों से हमला कर दिया। मौके पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें