फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेल में बंद पति को चरस पहुंचाने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने जेल में बंद पति को मुलाकात के दौरान कपड़ों और बैग की आड़ में चरस पहुंचाने की आरोपी महिला सुजवंती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाने में पानीपत जेल उपअधीक्षक दीपक हुड्डा ने 24 जनवरी को सूचना दी थी कि कि थाना चांदनी बाग में दर्ज लूट के एक अभियोग में सोनीपत के असदपुर का सन्नी पानीपत जेल में बंद है। बंदी सन्नी की पत्नी सुजवंती 24 जनवरी को जेल पर बंदी सन्नी से मिलने आई थी। उसने अपने पति सन्नी को कपड़े और बैग देने के लिए जमा करवाया। वार्डर सुभाष ने चेक किया तो बैग के ऊपरी हिस्से में सिलाई की हुई निषेध वस्तु प्रतीत हुई। सूचना पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने जेल पर पहुंचकर जेल उप अधीक्षक दीपक हुड्डा व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में बैग के हैंडल के ऊपर कि किनारों की सिलाई उखाड़ी तो चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर छह ग्राम पाया गया। चरस को कब्जा पुलिस में लेकर जेल उप अधीक्षक दीपक हुड्डा की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।



इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने आरोपी महिला सुजवंती को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बंदी पति सन्नी के कहने पर उसने कुछ दिन पहले एक अज्ञात युवक से उक्त चरस खरीदी थी। इसके बाद थैले की किनारी में चरस छुपाकर सील किया और जेल पर मुलाकात के दौरान बंदी पति सन्नी को थैला देकर गई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सुजवंती को पुलिस बेल पर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें