फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हनी ट्रैप में फंसाने की आरोपी महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने आरोपी महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसा वसूली की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी महिला अधिवक्ता की तलाश में जुटी है। महिला अधिवक्ता की गत दिनों अग्रिम जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को मलेरिया इंस्पेक्टर ने पुराना औद्योगिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि एक महिला वकील, उसकी सहेली और दो युवकों ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर 11 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में चार लाख रुपये में सौदा किया था। यही नहीं आरोपियों ने उनकी जेब से 22.50 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए नौल्था गांव के दो आरोपियों सोनू, आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं महिला वकील और उसकी सहेली लापता चल रही थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने सेक्टर-29 में दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के लिए एक फ्लैट किराये पर लिया था। जहां पर साजिश के तहत प्रेम जाल में फंसाकर मलेरिया इंस्पेक्टर को बुलाया था और उनकी अश्लील वीडियो बना ली थी। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें