पानीपत। साइबर ठग ने उपभोक्ता केयर कर्मचारी बनकर एक युवक के खाते से 1.80 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठग ने युवक के मोबाइल को हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
झट्टीपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में विंजो ऐप डाउनलोड कर रखा है। वह इस ऐप पर ऑनलाइन गेम खेलता है। उसने ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे जीते थे। जब वह पैसे निकालने लगा तो पैसे कम निकले। इस रकम में टीडीएस कटा हुआ दिखा रहे थे। उसने गूगल पर विंजो का कस्टमर केयर सर्च कर कॉल की। कस्टमर केयर वाले ने उससे मोबाइल पर एनी डेस्क ऐप डाउन कराया। फिर उसने उससे ओटीपी मांगा। उसने ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके मोबाइल को हैक कर दिया गया। फिर उसके खाते से 1.80 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसको बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। फिर उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।