पानीपत। ठगों ने देवी मूर्ति के हैंडलूम कारोबारी के क्रेडिट कार्ड से 2.99 लाख रुपये निकाल लिए। कारोबारी ने नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान ठगों ने वारदात को अंजाम दिया। साइबर अपराध पुलिस ने मामले में कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवी मूर्ति कॉलोनी निवासी पुनीत गुप्ता ने बताया कि वह पेशे से हैंडलूम व्यापारी है। उसने चार जनवरी को एचडीएफसी ऑनलाइन सर्विस से क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। उसे आठ जनवरी को कोरियर से क्रेडिट कार्ड उसे घर मिला। उसकी ई मेल आईडी पर नौ जनवरी को 2.99 लाख रुपये खाते से डेबिट होने का मैसेज मिला। ठगों ने उसके क्रेडिट कार्ड से यह पेमेंट निकाली है। संवाद