गांव कवी के शुगर मिल कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 65 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कवी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मतलौडा में एसबीआई में खाता है। उसने ना तो किसी को अपना बैंक खाता बताया और ना ही एटीएम संबंधी कोई जानकारी सांझा की। उसके बाद भी अज्ञात ठग ने एटीएम का क्लोन बनाकर उसके खाते से 65 हजार रुपये निकाल लिए। जोगेंद्र ने बताया कि वह पहले शुगर मिल पानीपत में कार्यरत था। अब रिटायरमेंट के बाद गांव में ही खेती-बाड़ी कर रहा है। 17 जुलाई को एटीएम से पैसे निकाले थे उस समय वहां पर कई युवक खड़े थे। मामले के जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।