फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रामलाल चौक पर एक शातिर चोर ने युवक का डेबिट कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से 34 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर ने युवक को मदद के बहाने अपनी बातों में फंसाकर उसका डेबिट कार्ड बदला था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना ओद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हनुमान कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार दोपहर लगभग एक बजे रामलाल चौक स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। उसके पीछे एक युवक और बूथ में आ गया। जैसे ही उसने डेबिट कार्ड मशीन में लगाया तो यह युवक उसकी मदद करने लगा। उसको पैसे निकालने के विभिन्न तरीके बताने लगा। उसने बड़ी चालाकी से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और दूसरा कार्ड उसको थमा दिया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 34 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। उसने बैंक में कॉल कर अपना खाता बंद कराया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें