फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो किसानों के खेतों से तार, टावर से बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। दो गांवों से चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पहला कैत गांव में एक सप्ताह पूर्व दो किसानों के खेतों से बिजली तार और दूसरा बुआना लाखु से दो सप्ताह पूर्व एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के मामले हैं।
विज्ञापन

इसराना सब डिविजन के एसडीओ मनोज कुमार कुंडू ने बताया कि कैत गांव में एक सप्ताह पूर्व चोर किसान रवींद्र व कर्मपाल के खेत में लगे ट्यूबवेल कनेक्शन के तार चोरी कर ले गए। बिजली निगम के क्षेत्र प्रभारी जेई धर्मपाल ने जांच कर उनको रिपोर्ट दी। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बुआना लाखु गांव में एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर से बैटरी चोरी कर ली गई।
पुलिस को दी शिकायत में कमल कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में लीगल मैनेजर हरियाणा के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी का बुआना लासू गांव में टावर है। जिसकी देखरेख कंपनी का टेक्नीशियन अमित करता है। जब दो सप्ताह पूर्व अमीत टावर पर पहुंचा तो वहां पर बैटरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें