इसराना। भादौड़ व सुताना गांव के बीच 33 केवीए पावर लाइन से करीब 8.78 लाख रुपये की तार, डिस्क व इंसुलेटर चोरी कर ली गई। चोरों ने बिजली की चलती लाइन के दौरान वारदात को अंजाम दिया। इसराना थाना ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिजली निगम की सब डिविजन इसराना के एसडीओ ने थाना इसराना को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी की रात को भादौड़ व सुताना गांव के बीच 33 केवीए लाइन के तार, डिस्क व इंसुलेटर चोरी कर लिए गए। बिजली निगम के क्षेत्र प्रभारी जेई नरेश कुमार मलिक ने उनको अगले दिन इसकी जानकारी दी। उन्होंने मौका मुआयना किया तो बिजली के मार, डिस्क और इंसुलेटर चोरी मिले। इनकी कीमत 8,78,882 रुपये है। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।