इसराना। जौंधन कलां गांव के खेतों में चोरों ने शुक्रवार रात एक रोड़ी प्लांट और 14 ट्यूबवेल से आठ बैटरी और तांबे के तार चोरी कर लिए। इसराना थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। जौंधन कलां गांव सुरेंद्र ने बताया कि वह शनिवार सुबह छह बजे अपने खेत में गया। उसको कोठड़े का ताला टूटा मिला। उसने अंदर देखा तोर एक इनवर्टर, एक बैटरी और ट्रैक्टर की एक बैटरी नहीं मिली। इसके अलावा 14 किसानों के ट्यूबवेलों से तांबे के तार काटे गए। अजीत सिंह के ट्यूबवेल से 100 फीट, महेंद्र के 40 फीट, परवीन के 120 फीट, धर्मवीर के 150 फीट, रानी के 30 फीट, तेजवीर के 50 फीट, राजकुमार के 35 फीट, देवेंद्र के 20 और धर्मवीर के कोठड़े पर 40 फीट तार काटी गई। इनवर्टर और सात बैटरी चोरी मिली। सोनीपत के मुरथल स्थित राजीव कॉलोनी के अशोक कुमार मलिक के बिजावा रोड स्थित रोड़ी प्लांट से एक इनवर्टर और दो बैटरी सहित सात बैटरी चोरी मिली। अशोक कुमार ने बताया कि रोड़ी प्लांट में 7 अक्तूबर को चोरी की गई। थाना इसराना के प्रभारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। संवाद