समालखा। विभिन्न संगठनों ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन प्रतिनिधियों ने शनिवार को एसडीएम के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठनों ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राजेंद्र व वेदपाल ने कहा कि आईपीएस अधिकारी आत्महत्या ने एक बार फिर संस्थानों के भीतर जाति-आधारित भेदभाव की निरंतर और प्रणालीगत प्रकृति को उजागर कर दिया है। मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शीतल, डॉ. सुरेंद्र मलिक, सुनील दत्त, कंवर सिंह, मदन पाल व दीपिका मौजूद रही। संवाद