फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 21वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाले आर्य कॉलेज के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
जोनल युवा महोत्सव में 21वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाले आर्य कॉलेज के विजेता विद्यार्थी, साथ मे
विज्ञापन
आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने जोनल युवा महोत्सव में 22 विधाओं में प्रथम स्थान हासिल कर रचा इतिहास
विज्ञापन

प्रत्येक विजेता को 500 रुपये और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 21वें जोनल युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति ने विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने लगातार 21वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 14 से 16 अक्तूबर तक आर्य पीजी कॉलेज में आयोजित जोनल युवा महोत्सव में करनाल जोन के 41 से अधिक महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने 40 विधाओं में हिस्सा लिया। आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विधाओं में प्रथम, 12 में द्वितीय और पांच विधाओं में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


समारोह में महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगदीश गुप्ता, उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के निदेशक डॉ. रामनिवास, प्रभारी डॉ. नीलू खालसा सहित समिति के सदस्यों एवं प्राध्यापकों ने इस उपलब्धि को पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

समारोह में प्रबंधक समिति के उपप्रधान वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को जाता है।

प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि लगातार 21वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतना विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है। कॉलेज के विद्यार्थी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी और साउथ एशियन इंटर-यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


उपप्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने उपलब्धि पर खुशी जताई। युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के निदेशक डॉ. रामनिवास ने बताया कि विद्यार्थी अब राज्यस्तरीय रत्नावली और इंटर-जोनल युवा महोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। समारोह का मंच संचालन डॉ. रजनी शर्मा ने किया।
5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें