सेक्टर 25 पार्ट-2 में बने बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर दो अगस्त को एक ड्यूटी करते समय एक बिजली कर्मचारी ने पहले कार्यालय में बैठकर शराब पी, इसके बाद जमकर उत्पात मचाया। इस घटना की वीडियो वायरल होने बिजली निगम में हड़कंप मच गया है। वीडियो में ड्यूटी पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी शराबी कर्मचारी को काफी बार समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद एक साथी कर्मचारी से ही किसी बात को लेकर झगड़ा कर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित कर्मचारी ने इस घटना की शिकायत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
निगम एसडीओ ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी कर्मचारी को रिलीव कर दिया था। इसमें हैरान करने वाली बात सामने ये आई है कि रिलीव करने के बाद भी आरोपी कर्मचारी अपनी ड्यूटी उसी जगह पर दे रहा है। इससे पीड़ित कर्मचारी मेें रोष की भावना व्याप्त है। कर्मचारी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बारे में एसडीओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अगर ऐसा है तो इस संबंध में एरिया के जेई से जवाब मांगा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित लाइनमैन नरेश कुुमार ने शिकायत में बताया था कि दो अगस्त को वे अपनी शिकायत कार्यालय में ड्यूटी दे रहे थे। इसके बाद आरोपी लाइनमैन सुरेंद्र वहां आ जाता है। इसके बाद शराब का सेवन कर साथी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। विरोध करने पर सुरेंद्र नरेश के साथ मारपीट भी करता है।
मामले की जांच के बाद आरोपी कर्मचारी को रिलीव कर जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी थी। इसके बाद भी अगर कर्मचारी अपनी जगह पर ड्यूटी करते मिला तो उस एरिया के संबंधित जेई से जवाब मांगा जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी।
रामेंद्र मलिक, एक्सईएन, सनौली रोड सब डिविजन।