फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेगा तहसील कैंप थाना, ट्रैफिक के तीन थानों की भी मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नए वर्ष में पानीपत को एक और थाना मिलेगा। पानीपत में शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तहसील कैंप चौकी को खत्म कर थाना बनाया गया गया, जिसका नए वर्ष पर शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि तहसील कैंप को थाना बनाने के अलावा शहर में दो और एक समालखा क्षेत्र में एक ट्रैफिक थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही थानों की मंजूरी मिल जाएगी। जिले में फिलहाल 15 पुलिस थाने हैं, तहसील कैंप थाना बनने के बाद 16 थाने हो जाएंगे। इसके अलावा नए थाने बनने से मैन पावर और संसाधन बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें