फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-बस चार्जिंग स्टेशन की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनवरी 2025 में पानीपत को बस चार्जिंग स्टेशन की सौगात मिलेगी। जनवरी में पानीपत को 40 बसें भी मिलेंगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर है। चार्जिंग बस स्टेशन का काम चल रहा है। फिलहाल यहां बिजली की तारें बिछाने का काम चल रहा है। मशीने आ चुकी है। इनको इंस्टॉल किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर में पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनको पिछले कई माह से संचालन हो रहा है। यह बसें पानीपत के नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक चलती हैं। सिटी सर्विस की सेवा काफी कामयाब रही है। इसी को देखते हुए नई बसें लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नई बसें मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह पानीपत के लोगों के लिए 2025 की एक बड़ी सौगात होगी। फिलहाल पांच इलेक्ट्रिक बसों में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग सफर कर रहे हैं।
महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि जिले में कुल 124 बसें है। साथ ही पांच ई-बसों को जिले में सर्विस बस के रूप में चलाया गया है। पानीपत पुराने बस स्टैंड पर ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का कार्य जोरों से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें