फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से परेशान पत्नी ने दी जान

Mon, 04 Nov 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा में पति की मनमानी से परेशान एक विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। विवाहिता पति के बच्ची छीनने से आहत थी और वह मतलौडा में अपनी बुआ के यहां रहती थी। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रियंका अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ पिछले तीन माह से मतलौडा की रामनगर कालोनी में अपनी बुआ के पास रह रही थी। शनिवार को उसका पति सोनू आया और प्रियंका से अपनी एक साल की बेटी को छीनकर ले गया। इससे आहत प्रियंका ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पति सोनू के खिलाफ 304बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गन्नौर के गांव भौरा निवासी सुभाष ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी करीब चार साल पहले कलायत, कथैल निवासी सोनू के साथ की थी। सोनू दहेज को लेकर प्रियंका को तंग करता था और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर प्रियंका ने एक बार शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने बीच में आकर सुलह करवा लिया। आरोप है कि इसके बाद भी सोनू अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


प्रियंका अपने पति से तंग आकर एक साल की बेटी को लेकर मतलौडा अपनी बुआ के यहां आकर रहने लगी। शनिवार को प्रियंका घर पर अकेली थी। उसका पति सोनू वहां आया और उससे बच्ची को छीन ले गया। इससे परेशान होकर प्रियंका ने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें