फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ लिव-इन में रहने वाले युवक ने पति पर किया बिंडे और ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आरके पुरम में पति ने अपनी पत्नी के एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने का विरोध किया तो युवक ने उस पर बिंडे और ईंट से हमला कर दिया। घायल पति की शिकायत पर मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी पति ने बताया कि वह दो अगस्त की रात आठ बजे गली में खड़ा था। इसी बीच जौरासी निवासी अंकित आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने उसके सिर पर बिंडे से हमला किया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी ने ईंट से मारना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागने लगा तो स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे बचाया। आरोप है कि अंकित, उसकी पत्नी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता है। वह पति इसका विरोध करता आ रहा है। इसको लेकर आरोपी उस पर पहले भी हमला कर चुका है। अब वह उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें