फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को लाखों का चूना लगाकर विदेश भागी पत्नी, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रहने वाले युवक ने गांव नांगल खेड़ी निवासी अपनी पत्नी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करके विदेश जाकर उससे वैवाहिक संबंध तोड़ने की बात कहने पर आईजी को शिकायत दी है। पति ने आईजी से मांग की है कि पत्नी का पासपोर्ट और वीजा रद्द किया जाए।
विज्ञापन

आईजी को दी शिकायत में सोमवीर सिंह निवासी रायगढ़ छतीसगढ़ ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में गांव नांगल खेड़ी निवासी युवती से हुई थी। जिसके साथ वह अपने घर वृंदावन कालोनी भगवानपुर छतीसगढ़ में रहता था। उसने पत्नी को अपनी फर्म एमआरटी में हिस्सेदार बनाया हुआ था। उसकी पत्नी बीच-बीच में अपने मायके जाती रहती थी। इसी दौरान उसने फर्म के खाते से पैसे अपने मामा के लड़के के खाते में जमा कराए और लाखों रुपये के चेक भी दिए। पत्नी ने धोखाधड़ी करके फर्म के लाखों रुपये अपने पिता व भाई बहन के खातों में भी जमा कराए। उसके घर में रखे सोने चांदी के जेवर लेकर विदेश चली गई और फोन करके उससे संबंध तोड़ने की बात कही। जिसके बाद उसने रायगढ़ स्थित थाना कोतरा रोड में उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। सोमवीर ने आईजी से आग्रह किया है कि नांगल खेड़ी वासी उसके ससुराल वाले विदेश न भाग जाएं इसलिए उनके पासपोर्ट और वीजा रद्द कराया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें