फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारी पत्नी गिरफ्तार: सात फेरे लेकर खाई थी सात जन्मों की कसमें, पति को मारने के लिए आशिक को थमाया चाकू

Mon, 02 Dec 2024 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पति की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्नी ने ही अपने पति की हत्या करवाई थी। ये सब उसने अपने आशिक के लिए किया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ पति की हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
पति की हत्या की आरोपी पत्नी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के समय सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाने वाली पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। ये सब उसने अपने आशिक के लिए किया। पति का मारने का प्लान भी पत्नी ने बनाया और आशिक को पति की हत्या के लिए चाकू भी खरीदकर दिया था। पति की हत्यारी पत्नी पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली आरोपी पत्नी को सीआईए वन ने नलवा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता था। वह इससे परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस इससे पहले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर चुकी है। अब प्रेमी व प्रेमिका को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


ई- रिक्शा चालक था रवीन
सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि 28 नवंबर की सुबह रिसालू रोड पर हैंड फेब फैक्ट्री के सामने एक ई- रिक्शा चालक का शव मिला था। उसकी पहचान नलवा कॉलोनी निवासी रवीन के रूप में हुई थी। उसकी पत्नी पिंकी के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। 

आशिक दीपक के साथ रहना चाहती थी पिंकी
जांच करते हुए पुलिस ने गांव रिशपुर के आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया था। दीपक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका रवीन की पत्नी पिंकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रवीन हर रोज शराब पीकर पिंकी के साथ मारपीट करता था। पिंकी उसके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। उन्होंने दोनों ने रवीन की हत्या की प्लानिंग की थी। पिंकी ने उसको एक चाकू दिया था। 
विज्ञापन


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम 
साजिश के तहत 27 नवंबर को देर शाम दीपक ने रवीन को फोन कर शराब पार्टी के बहाने रिसालू रोड पर हैंड फैब फैक्ट्री के सामने खाली प्लॉट में बुलाया था। दीपक ने खुद कम शराब पी और रवीन को खूब शराब पिलाई। जब रवीन को नशा हो गया तो दीपक ने जेब से चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया था। पिंकी ने प्लानिंग के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर करवा लिया था। जब पुलिस ने रवीन की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल दीपक की मिली थी। पुलिस ने इसी आधार पर दीपक को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें