पानीपत। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने होली का त्योहार भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर -18 स्थित अपने कार्यालय में मनाया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर विधायक महिपाल ढांडा को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी भाईचारा का संदेश देता है। हमें मिलजुल कर होली का त्योहार मनाना चाहिए। यूपी व उत्तराखंड में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने होली के जश्न को दोगुना कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, विनोद सरपंच खोतपुरा, बीरू सरंपच निंबरी, राकेश अहलावत सरपंच बबैल, विनोद सरपंच, बिजेंद्र सरपंच उग्राखेड़ी, दीपक सरपंच, अशोक रामनगर सहित ग्रामीण हलके के अन्य मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच, जिला उपाध्यक्ष अजमेर मलिक, मंडल प्रधान सुदर्शन पराशर, गोविंद पहलवान, प्रवीन बॉबी, मंजीत समालखा, सुनील परढाना, पानीपत ब्लाक समिति के चेयरमैन प्रदीप चौहान व ब्लाक समिति के अन्य सदस्य, रामरतन महराना पूर्व सरपंच, राजू पहलवान उग्राखेड़ी और कपिल राणा मौजूद रहे।