फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ठीक नहीं होने पर प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डिडवाड़ी गांव के लोगों ने नौल्था पावर हाउस में 24 घंटे तक बिजली नहीं आने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीण यहां पर जेई के साथ उलझ गए। बुड़शाम के दर्जनों लोग 24 घंटे से बिजली न आने पर मंगलवार दोपहर बाद नौल्था पावर हाउस पर पहुंचे। यहां पर निगम और प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।

ग्रामीण हरपाल, राजबीर, प्रेम सिंह, सरपंच सुलतान सिंह, राजेश, राममेहर, संदीप और धर्मबीर ने बताया कि नौल्था 33केवीए के पॉवर हाउस से बुड़शाम फीडर जुड़ा है। यहां पर नौ बजे से बिजली गुल है। बिजलीकर्मी फाल्ट ठीक नहीं कर रहे। वे कई बार बिजली ठीक करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


निगम अधिकारी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे। गांव में बिजली नहीं आने से पानी तक को लोग तरस गए हैं और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां पर ग्रामीण निगम के एक जेई से उलझ गए। जेई ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए टलकर निकल गया। ग्रामीणों ने निगम और प्रशासन को चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें