पानीपत। फोन में वीडियो देख नाबालिग बेटे को मां ने डांट दिया तो वह नाराज होकर रविवार को घर से निकल गया। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को मामले की शिकायत की है।
पुरेवाल कॉलोनी निवासी रामानंद ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। चौथे नंबर का उसका 14 वर्षीय बेटा कर्ण आठवीं कक्षा का छात्र है। वह कच्चा कैंप स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता है। रविवार को बेटा फोन में फिल्म देख रहा था। पत्नी ने उसे डांट दिया। इसी वजह से वह घर छोड़कर चला गया। उन्होंने समझा कि वह घर लौट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खोजबीन की पर उसका पता नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।